देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून
Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में Hemwati Nandan Bahuguna की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से विकास को नई गति मिली और समाज में समरसता व समावेशी सोच को बल मिला।
उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी का संपूर्ण जीवन जनकल्याण और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है। उनके आदर्श हमें जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस मौके पर Vijay Bahuguna, Subodh Uniyal, Saurabh Bahuguna, Khajan Das, Durgeshwar Lal सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *