अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियुक्ति सामने आई है।
देहरादून;
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह ने उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा (वीरांगना) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ. सुनीता बौड़ाई चंदेल विद्यार्थी को नियुक्त किया है।

इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी एडवोकेट रेनू डी. सिंह सिसोदिया के पास थी, जिन्होंने वर्षों तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वयं ही डॉ. सुनीता चंदेल विद्यार्थी के नाम का प्रस्ताव रखा।
डॉ. सुनीता ने इस जिम्मेदारी को अपने पीहर की विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर बताते हुए गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें सिरमौर रानी कुंजना, प्रिंसेस दिव्या जुब्बल और राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्दु तोमर की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
यह नियुक्ति संगठन में महिला नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
