राजधानी देहरादून में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श रहे हैं। देश की एकता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। हर वर्ष युवा पीढ़ी उनको याद करती है। आज उनके जन्मदिवस पर हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजली अर्पित की। गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वह अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मत रखा था। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सिद्धांत को साकार किया।