चैलूसैन सुराड़ी 3 किलोमीटर सड़क का सर्वे होने पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनीता विद्यार्थी ने सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार

पिछले बीते दिन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनीता विद्यार्थी व रिटायर्ड मिलिट्री अफसर द्वारीखाल निवासी मेहरबान सिंह भंडारी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में गढ़वाल सांसद , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भेंट कर उनके समक्ष यमकेश्वर की विभिन्न विभिन्न समस्याएं रखी।

मुख्य रूप से डॉ विद्यार्थी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के समक्ष चैलूसैन सुराड़ी 3 किलोमीटर सड़क हेतु आग्रह किया गया। चैलूसैन सुराड़ी 3 किलोमीटर सड़क निकलने से 10 – 11 गांवों को सुविधा मिलेगी।

सांसद बलूनी ने डॉ विद्यार्थी व सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी को आश्वाशन दिया कि बहुत जल्द PMGSY के माध्यम से सड़क निकाली जाएगी।

बीते दिनांक 9 जून 2025 को चेलूसैण सुराड़ी 3 किलोमीटर सड़क का लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और रेवेन्यू विभाग द्वारा सर्वे किया गया।

रिटायर्ड मिलिट्री अफसर श्री मेहरबान सिंह भंडारी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनीता विद्यार्थी का आभार जताते हुए कहा कि डॉ विद्यार्थी हर समय यमकेश्वर वासियों की साथ खड़ी रहती है।

सर्वे होने के पश्चात बहुत जल्द ही PMGSY द्वारा कार्य किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ विद्यार्थी ने कहा कि मेहरबान सिंह भंडारी द्वारा उनको इस समस्या के बारे में बताया गया। व त्वरित उनके द्वारा दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पहुंच सांसद बलूनी के समक्ष समस्याएं रखी , और बहुत ही जल्द समस्या का निवारण होने के पश्चात कार्य होगा।

डॉ विद्यार्थी ने समस्त क्षेत्रीय लोगों की और से सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *