‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को मिल रहा सीधा लाभ : डॉ. सुनीता विद्यार्थी

भाजपा उत्तराखंड की पूर्व प्रवक्ता एवं यमकेश्वर विधानसभा से विधायक पद की दावेदार श्रीमती डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों से संवाद किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान आमजन को सीधे सरकार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुँच रहा है।


उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सुशासन, विकास और जनसेवा की भावना के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अभिनव पहल “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” के तहत सरकार स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है, जिससे विशेषकर पहाड़ी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड दुगड्डा अंतर्गत न्याय पंचायत उमथगांव में आयोजित इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।


डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करते हैं और जिन्हें अब सरकारी सेवाएँ उनके द्वार तक उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *