रिपोर्ट : आयुष बडोला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और गढ़वाल लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार राज गौरव नोटियाल व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में लेखन सामग्री और फल वितरित किए। इस अवसर पर काशीरामपुर स्थित कुष्ठ आश्रम के रहवासियों को भी फल वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनिल बलूनी जी के दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अनिल बलूनी जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है ।

अनिल बलूनी का जन्म 2 दिसंबर 1970 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और गढ़वाल लोकसभा के लोकप्रिय सांसद हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।
