” ब्यूरो रिपोर्ट: आयुष बडोला “
भारत ने मारी बड़ी छलांग,भारत विश्व में इतिहास रचते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है।
अब भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है।
यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMT) की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में दी गई है।
बीते 24 मई 2025 शनिवार को नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10 वीं बैठक के बाद कहा कि ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है।
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश की नीतियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले 2 से 3 सालों में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी है,आज भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुके है।