प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित
मण्डल प्रगति विहार में भाजपा परिवार ने सुना “मन की बात” का 131वां संस्करण
“मन की बात” के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत मण्डल प्रगति विहार, बूथ संख्या-72, वार्ड नंबर-12 में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश परिवार के साथ देश के लोकप्रिय एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 131वें संस्करण को मातृशक्ति आदरणीय श्रीमती पुष्पा रानी जी के निवास पर भाई श्री मोहित गुप्ता जी एवं भाजपा परिवार के साथ सामूहिक रूप से श्रवण किया।
इस प्रेरणादायी संवाद में प्रधानमंत्री जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। भारत जिस प्रकार तकनीकी क्रांति में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
साथ ही, प्रधानमंत्री जी ने साइबर सुरक्षा को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए सभी नागरिकों से डिजिटल जागरूकता एवं सतर्कता बरतने का आह्वान किया। सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल भारत के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।
प्रधानमंत्री जी ने नवाचार, स्वदेशी तकनीक, सामाजिक जागरूकता एवं जन-आंदोलनों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
“मन की बात” का प्रत्येक संस्करण देशवासियों को प्रेरित करने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
#MannKiBaat #NarendraModi #BJP #Rishikesh #ViksitBharat #AtmanirbharBharat

