*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे
पौड़ी | जनवरी 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका कल्याण के शताब्दी अंक का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर गुजराती भाषा में प्रकाशित ‘आरोग्य अंक’ का भी लोकार्पण हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथियों का उत्तरीय एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अमित शाह: ‘कल्याण’ केवल पत्रिका नहीं, सांस्कृतिक चेतना का माध्यम
विमोचन अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण भारतीय समाज के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक चेतना का जीवंत माध्यम है। बीते 100 वर्षों में इसने बिना किसी समझौते के श्रीमद्भागवत, रामचरितमानस, महाभारत, पुराणों सहित सनातन साहित्य को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जन-जन तक पहुँचाया है।
उन्होंने पूज्य हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाईजी’ के तपस्वी जीवन और निस्वार्थ सेवा को नमन करते हुए कहा कि योग, श्रीकृष्ण, हिंदू संस्कृति और राष्ट्रबोध पर प्रकाशित विशेषांकों ने करोड़ों लोगों को वैचारिक दिशा दी। उन्होंने विश्वास जताया कि गीता प्रेस की यह सात्विक परंपरा आगे भी उसी निष्ठा से निरंतर आगे बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री धामी: शताब्दी अंक सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल्याण का शताब्दी अंक सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण की ऐतिहासिक साधना को नमन है, जिसने एक शताब्दी से अधिक समय तक भारतीय समाज को मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़े रखा।
उन्होंने जयदयाल गोयन्दका एवं हनुमान प्रसाद पोद्दार द्वारा स्थापित गीता प्रेस की परंपरा को देश की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाला बताया। साथ ही, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, आतंकवाद व नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और सहकारिता क्षेत्र में सुधारों को केंद्रीय नेतृत्व की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
प्रकाशन उपलब्धियाँ

गीता प्रेस द्वारा अब तक 101 करोड़ से अधिक धार्मिक ग्रंथ प्रकाशित।
कल्याण पत्रिका की लगभग 17 करोड़ 50 लाख प्रतियाँ प्रकाशित — यह इसके व्यापक जनविश्वास और सांस्कृतिक प्रभाव का प्रमाण है।
(जानकारी: कल्याण के संपादक कृष्ण कुमार खेमका)
गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कृषि मंत्री गणेश जोशी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, स्वामी राजेन्द्रदास जी, आचार्य गोविन्ददेव गिरि जी, स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी, गोविंदानंदजी तीर्थ जी, विधायक रेनू बिष्ट, प्रेमचंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव गृह शैलेश बगोली, जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित धर्म, संस्कृति व साहित्य जगत के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
