ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया

ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया।

पौड़ी जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कुछ समय से आतंक मचा रहे नर-भक्षी गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। सूचना है कि देर रात शिकारियों द्वारा आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित, स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने विशेष शिकारियों की टीम तैनात की थी। लगातार निगरानी, ट्रैकिंग और सघन अभियान के बाद टीम ने गुलदार को सफलतापूर्वक मार गिराया।

पौड़ी गढ़वाल के गजल्ड गांव मे सोमवार रात को आज गुरुवार देर रात को आदमखोर गुलदार को मशहूर शिकारी जॉय हुकिल और वन विभाग की टीम ने मार गिराया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि यह गुलदार पिछले कुछ दिनों से आतंक मचा रहा था और इसके डर से 62 स्कूल बंद हो गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *