UCC के एक वर्ष पूर्ण होने पर समाधान NGO प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किया मोमेंटो

देहरादून | 27 जनवरी
उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाधान संरक्षक डॉ. सुनीता विद्यार्थी द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर समाधान NGO महिला हेल्पलाइन की संस्थापक अध्यक्षा एवं मातृशक्ति  रेणु डी. सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने UCC के सफल क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और न्यायसंगत व्यवस्था की दिशा में इसे ऐतिहासिक कदम बताया।


मुख्यमंत्री जी से हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता में जनहित और महिला अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *